Search

 
 
 

चाईबासा : डालसा सचिव ने मंडल कारा में लीगल एड क्लिनिक का किया निरीक्षण

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के सचिव राजीव कुमार सिंह ने स्थानीय मंडल कारा में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया. साथ ही मंडल कारा में वैसे बंदियों से मिले जो वकील नहीं रख सकते हैं. वैसे बंदियों को प्राधिकार वकील उपलब्ध कराएगा. इसे भी पढ़ें : 77">https://lagatar.in/the-governor-sought-advice-from-the-attorney-general-regarding-the-bill-expanding-the-scope-of-77-percent-reservation/">77

प्रतिशत आरक्षण का दायरा बढ़ाने वाले विधेयक को लेकर राज्यपाल रमेश बैस ने अटॉर्नी जनरल से मांगी सलाह
उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार माह के पहले और अंतिम रविवार को निरीक्षण किया जाता है. इस दौरान डालसा सचिव के साथ प्राधिकार के सदस्य विकास दोदराजका, एलएडीसी के सदस्य अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार दास, कारा अधीक्षक अजय कुमार प्रजापति और जेलर लवकुश भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही