Search

 
 
 

चाईबासाः डीसी ने की भू-अर्जन विभाग की समीक्षा, योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश

डीसी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करता है, तो ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करें.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के डीसी चंदन कुमार ने चाईबासा स्थित समाहरणालय सभागार में गुरुवार को भू-अर्जन विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी व अंचल अधिकारी को निर्माण योजनाओं में प्राप्त आपत्तियों का निराकरण जल्द करने का निर्देश दिया. कहा कि अगर कोई व्यक्ति विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करता है या योजना के विरुद्ध लोगों को भ्रमित करते हुये पाया जाता है तो ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करें. साथ ही अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

डीसी ने भू-अर्जन से संबंधित एनएच प्रमंडल अंतर्गत सिंहपोखरिया-झींकपानी स्टेशन के बीच आरओबी निर्माण, झींकपानी-तालाबुरु, तालाबुरु-झींकपानी रेलवे स्टेशन, केंदुपोसी-तालाबुरु सहित चाईबासा बइपास रोड निर्माण व अन्य संबंधित योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में अपर उपायुक्त, सहायक समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सदर चाईबासा व जगन्नाथपुर एसडीओ, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, सभी सभी सीओ व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही