Search

 
 
 

Chaibasa: डीसी ने की 12 एकलव्य मॉडल स्कूल की समीक्षा, व्हाट्सएप ग्रुप बना निगरानी के निर्देश

Chaibasa: उपायुक्त ने विद्यालयों की दैनिक गतिविधियों की निगरानी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में प्रतिदिन होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की तस्वीरें और आवश्यक जानकारी ग्रुप में साझा की जाएं. साथ ही शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले में संचालित 12 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए जयदीप तिग्गा, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल सहित कल्याण विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.


उन्होंने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसलिए पठन-पाठन के साथ छात्रावास, स्वच्छता, भोजन, बिजली, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए.

 

इसे भी पढ़ें:

 

दैनिक गतिविधियों की होगी नियमित निगरानी

उपायुक्त ने विद्यालयों की दैनिक गतिविधियों की निगरानी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में प्रतिदिन होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की तस्वीरें और आवश्यक जानकारी ग्रुप में साझा की जाएं. साथ ही शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

15 दिनों में होगा सभी विद्यालयों का निरीक्षण

उपायुक्त ने परियोजना निदेशक आईटीडीए और सहायक समाहर्ता को अगले 15 दिनों के भीतर सभी 12 विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान आधारभूत सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था, छात्रावास, भोजन एवं अन्य संसाधनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा. लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश भी दिया गया.


उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सभी संबंधित अधिकारियों और प्राचार्यों की प्राथमिकता होनी चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही