Search

 
 
 

चाईबासा : डीडीसी ने आधी रात को छात्रावासों व सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर उप विकास (डीडीसी) आयुक्त संदीप बख्शी ने शुक्रवार मध्य रात्रि को चाईबासा स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय छात्रावास, मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जिला स्कूल चाईबासा, सेंट्रलाइज किचन, सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन व विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं, रख-रखाव आदि को देखा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-crpf-jawan-went-missing-to-meet-girlfriend-no-clue-even-after-15-days-fear-of-being-in-maoists-possession/">चाईबासा

: प्रेमिका से मिलने गया CRPF जवान लापता, 15 दिनों के बाद भी कोई सुराग नहीं, माओवादियों के कब्जे में होने की आशंका

साफ-सफाई करने का दिया निर्देश 

[caption id="attachment_532860" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/NIRIKSHAN-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी.[/caption] निरीक्षण के उपरांत उप विकास आयुक्त ने बताया गया कि औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उपर्युक्त संस्थानों, जहां विद्यार्थी रहते हैं, उन स्थानों पर आज के समय में क्या व्यवस्थाएं क्रियान्वित हैं, उसकी जानकारी प्राप्त करना है. सेंट्रलाइज किचन में मौजूद सुविधा पर उन्होंने संतोष जताया. उन्होंने छात्रावास और सदर अस्पताल के कमरों में अतिरिक्त लाइट और समुचित साफ-सफाई करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान ऑन ड्यूटी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहने को कहा गया. निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस ओम प्रकाश गुप्ता, चक्रधरपुर की अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-neelachal-company-had-to-pay-a-fine-of-23-lakhs-for-spreading-pollution/">आदित्यपुर

: प्रदूषण फैलाने के एवज में नीलाचल कंपनी को 23 लाख भरना पड़ा जुर्माना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही