Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : 30 जून तक बिजली बिल ब्याज माफी का लाभ उठा सकते है बकायेदार

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : विद्युत विभाग जिन उपभोक्ताओं की बिजली बिल ज्यादा हो गई है उसके लिए बिल ब्याज माफी योजना 2023 चला जा रहा. उपभोक्ताओं के ऊपर बिजली बिल के साथ उसके ब्याज के ज्यादा बोझ को देखते हुए सरकार के निर्देशानुसार विभाग ने सभी प्रखंडों में बिजली बिल ब्याज माफी योजना चला रही है, यह जानकारी विभाग के कार्यपालक अभियंता ने दी है. उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को सुझाव दिया है कि वे अपने प्रखंडों में चल रहे बकाया बिजली बिल ब्याज माफी शिविर में जाकर इसका लाभ ले. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-people-expressed-doubt-on-the-silence-of-public-representatives-with-administrative-officials/">चांडिल

: प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर लोगों ने जताया संदेह
उन्होंने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं को सिर्फ मूलधन जमा करना पड़ेगा जो ब्याज की राशि है उसे माफ कर दिया जाएगा. शिविर का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जिन का बकाया 21 दिसंबर 2022 तक का है. इसके लिए विभाग के द्वारा प्रखंड स्तर पर गांव के मानकी मुडाओं के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वह केंद्र पर जाकर भुगतान करें. इसी तरह की प्रक्रिया शहरी क्षेत्रों भी चलाई जा रही है. इसे भी पढ़ें :गया">https://lagatar.in/70-year-old-woman-dies-of-corona-in-gaya/">गया

में कोरोना से 70 वर्षीय महिला की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही