Search

 
 
 

चाईबासा : टोंटो प्रखंड के केजीवीभी की घटना की जांच करेंगे डीईओ

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पिछले दिनो टोंटो प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 8वीं कक्षा की एक छात्रा का समय पर इलाज नहीं होने कारण उसकी मौत हो गई थी. इस मामले में उपायुक्त ने संज्ञान लिया है. कहा है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए विभाग की नजर बनी रहनी चाहिए. सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के संचालन के समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित हुई. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-agitating-displaced-persons-staged-a-fierce-demonstration-in-front-of-the-resettlement-office/">चांडिल

: पुनर्वास कार्यालय के समक्ष आंदोलनरत विस्थापितों ने किया उग्र प्रदर्शन

कमेटी कर रही मामले की जांच

इस बैठक में उपायुक्त ने टोंटो स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय में घटित घटना की पुनरावृति न हो इस निमित्त मानक संचालन प्रक्रिया बनाने और उसे आवसीय विद्यालयों में लागू करने का निर्देश दिया. उन्होंने आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सभी प्रमुख बिंदुओं को शामिल करते हुए इस प्रकार के किसी भी अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि टोंटो कस्तूरबा गांधी विद्यालय में घटित घटना की जांच हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी मामले की हर पहलुओं का जांच कर रही है. उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील सहित सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, आवासीय विद्यालय के वार्डन, लेखापाल सहित अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही