Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मैट्रिक में 45% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का होगा सीधे तौर पर नामांकन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज में प्रचार्य डॉ. विजय कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार गुरुवार को इंटरमीडिएट विभाग की बैठक विभाग के प्रभारी प्रो. करण चन्द्र टुडू की अध्यक्षता में की गई. इसमें मुख्य रूप से इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के नामांकन संबंधी बातों पर चर्चा की गई. बैठक में प्रोफेसर करण चंद्र टुडु ने सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को कहा कि इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष में नामांकन हेतु नामांकन फार्म की बिक्री तुरंत चालू कर दी जाये. साथ ही मेरिट के आधार पर पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर नामांकन प्रारंभ कर दिया जाये. उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में घोषणा पत्र के आधार पर अभी नामांकन प्रारंभ कर दिया जायेगा. जिन छात्र-छात्राओं के 45% से अधिक अंक मैट्रिक में आये हैं, उनका नामांकन सीधे तौर पर हो जायेगा. जून के द्वितीय सप्ताह से नामांकन प्रारंभ हो जाएगा और एक जुलाई से कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-toilets-built-by-the-corporation-are-dilapidated-the-residents-are-forced-to-defecate-on-the-banks-of-the-river/">आदित्यपुर

: निगम के बनाए गए शौचालय जर्जर, बस्तीवासी नदी किनारे शौच करने को विवश

शिक्षण संस्थान में अनुशासन आवश्यक : डॉ. मुरारी लाल बैध

बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. डॉ. मुरारी लाल बैध ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिये हर कार्य योजना के अनुसार होना चाहिए ताकि सफलता की संभावना बढ़ जाये. समय पर नामांकन लेना, समय पर कक्षाएं प्रारंभ करना व समय से पाठ्यक्रम को पूरा करना आदि की जिम्मेदारी महाविद्यालय की होती है. इसलिए विभाग के सभी कर्मचारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए. किसी भी शिक्षण संस्थान में अनुशासन बहुत ही आवश्यक है, उसके बिना हम सफल नही हो पाते हैं. इस दौरान बैठक में प्रो. लक्ष्मी बोदरा द्वारा पिछले वर्ष की उपलब्धियों और खामियों पर चर्चा की गई और आने वाले वर्ष में छात्र-छात्राओं को और अच्छी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने पर विचार किया गया. बैठक में मुख्य रूप से इंटरमीडिएट विभाग के परमेश्वर जोजो, सामू सिरका, आशा गोप, संतोष सौरभ डे, सुकांति बहादुर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-of-saranda-angry-due-to-poor-construction-of-bhangaon-karampada-bunker-road/">किरीबुरु

: भनगांव-करमपदा-बंकर सड़क के घटिया निर्माण से सारंडा के ग्रामीण नाराज 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही