Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पति से मोबाइल को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने लगाई फांसी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसंडा के लतरसाई टोली में शादीशुदा 14 वर्षीया नाबालिग पत्नी ने पति के साथ मोबाइल को लेकर हुए विवाद में दुपट्टे के फंदे से झूल कर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार रात के करीब 10 बजे की बताई जाती है. बताया गया कि सरिता सुन्डी ने रोज की भांति रात को परिवार के सभी लोगों को भोजन परोसा. इसके कुछ देर बाद पति जंबीरा सुंडी के साथ मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ और पति ने सरिता से मोबाइल छीन लिया. दोनों के बीच विवाद और बढ़ने लगा तो पति घर से निकलकर बस्ती में कहीं चला गया. इसके बाद जब पति 10 बजे रात को घर लौटा तो देखा कि बेडरूम में उसकी पत्नी नहीं है. उसने दूसरे कमरे में घुसकर देखा तो वहां पत्नी फांसी पर लटक रही थी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-tata-steel-and-environment-department-celebrated-world-ozone-day-with-school-children/">नोवामुंडी

: टाटा स्टील व पर्यावरण विभाग ने स्कूल बच्चों के साथ मनाया विश्व ओजोन दिवस
पति ने शोर मचाकर अगल-बगल के लोगों को बुलाया और उसकी जान बचाने की नीयत से नीचे उतारा. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसकी सूचना पर दूसरे दिन सोमवार को मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल पर गई और लाश को अपने कब्जे में करने के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. बताया गया कि लड़का पहले से शादीशुदा है. उसके तीन-चार बच्चे भी हैं. एक साल पूर्व जम्बीरा सुन्डी ने बड़ा महुलडिहा जगन्नाथपुर निवासी सरिता से प्रेम विवाह किया था. लड़की पक्ष का कहना है कि तब से छोटी वाइफ के साथ पति का अक्सर विवाद होते रहता था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही