Search

 
 
 

चाईबासा : फुटबॉल टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक दीपक बिरुवा ने बांटे कंबल

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर प्रखंड अंतर्गत टेकराहातु पंचायत के नीमडीह गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को हुआ. फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि झामुमो विधायक दीपक बिरुवा और विशिष्ट अतिथि मुखिया चांदमुनी कालुंडिया, वार्ड सदस्य सावित्री पान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया. फाइनल मैच मंगल फुटबॉल क्लब रोलाडीह और प्रतीक ब्रदर्स महुलसाई के बीच खेला गया. निर्धारित समय तक किसी भी टीम की तरफ से कोई गोल नहीं होने के कारण विजेता का फैसला टाइब्रेकर से किया गया लेकिन इसमें भी बराबरी मैच बराबरी पर ही रहा. [caption id="attachment_531571" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chaibasa-Football-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण करते विधायक दीपक बिरुवा.[/caption] इसे भी पढ़ें : रिनपास">https://lagatar.in/nursing-staff-of-rinpas-boycotted-work-not-getting-regular-salary/">रिनपास

के नर्सिंग स्टॉफ ने किया कार्य बहिष्कार, नहीं मिल रहा नियमित वेतन

टॉस से की गई विजेता टीम की घोषणा

अंत में विजेता का फैसला टॉस कर किया गया. टॉस में मंगल एफसी विजेता और प्रतीक ब्रदर्स महुलसाई को उपविजेता घोषित किया गया. इसके बाद क्षेत्र में बढ़ती कनकनी ठंड को देखते हुए विधायक दीपक बिरुवा ने जरुरतमंद वृद्ध-वृद्धाओं के बीच कंबल वितरण किया. बिरुवा ने सभी ग्रामीणों को ठंड से बचने की सलाह दी. वहीं मुख्यमंत्री के खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया. पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि समेत सिदिउ बारी, लाल सिंह बारी, नमंती तुबिद, मंजू बारी, डुबलिया बारी, चंद्र मोहन देवगम, कुंडिया बारी, मंगल सिंह बारी, पांडू राम कालुंडिया आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही