Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जिला प्रशासन ने प्रवासी श्रमिकों के लिए बनाया नियम, प्रवास से पूर्व कराना होगा निबंधन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम में कार्यरत श्रमिक मजदूरों को अब निबंधन कराना अनिवार्य होगा. हालांकि ऐसे मजदूर ही निबंधन कराएंगे जो प्रवासी है. प्रवास करने से पूर्व हीं सभी मजदूर अपने प्रखंड कार्यालय के अलावा प्रज्ञा केंद्र में ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं. इससे श्रमिकों को किसी तरह की परेशानी बाहर नहीं होगी. इस दौरान श्रमिक को किस स्थान पर काम करने के लिए बुलाया गया है. इसके अलावा वहां का डिटेल्स देना होगा. इस पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. जिला प्रशासन की ओर से एक सूची तैयार की जाएगी जिसमें प्रवासी मजदूरों का जिक्र होगा साथ ही सरकार की ओर मिलने वाले लाभ को भी इन मजदूरों को दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-chhau-artists-keep-art-and-culture-alive-mla-sukhram-oraon/">चक्रधरपुर

: कला-संस्कृति को जीवंत रखते हैं छऊ कलाकार : विधायक सुखराम उरांव

श्रमिक मजदूरों से जारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई

इधर जिला प्रशासन ने अधिकारिक रूप से श्रमिक मजदूरों के लिए जारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की अपील की है. उपायुक्त ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम के सभी प्रवासी श्रमिकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के प्रज्ञा केंद्र अथवा प्रखंड कार्यालय से पंजीकरण करा सकते हैं. ताकि आने वाले दिनों में किसी तरह की परेशानी का उन्हें सामना ना करना पड़े. उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों व दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-organized-blood-donation-camp-on-june-18-in-kerukocha/">चाकुलिया

: केरुकोचा में 18 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन

श्रमाधान पोर्टल का लिंक

इसे हर श्रमिक गंभीरता से लें. अपना निबंधन करवाने के लिए श्रमाधान पोर्टल या लिंक https://shramadhan.jharkhand.gov.in/ContractorRegForwardedApplicationShow.action

पर ऑनलाइन या नजदीकी प्रज्ञा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन करा सकते. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही