Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन बांटेगा एक लाख तिरंगा झंडा : उपायुक्त

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिला में जिला प्रशासन की ओर से एक लाख तिरंगा झंडा का वितरण किया जाएगा. यह बातें उपायुक्त अनन्य मित्तल ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा. "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/the-name-of-a-cm-in-toppling-the-hemant-government-is-like-hurting-the-federal-structure/">हेमंत

सरकार गिराने में एक सीएम का नाम आना संघीय ढांचे पर चोट करने जैसा !

विभिन्न प्रतियोगिताओं का करें आयोजन

कार्यक्रम को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को 12, 13 एवं 14 अगस्त को जिले के सभी विद्यालयों में चित्रांकन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, डिबेट्स, स्लोगन प्रतियोगिता आदि के आयोजन कराने का निर्देश दिया गया है ताकि बच्चों के माध्यम से घर-घर तक कार्यक्रम की जानकारी दी जा सके. उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि उद्योग विभाग के माध्यम से जिले को एक लाख पीस झंडा उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसे सेविका, सहायिका के माध्यम से घर-घर में वितरित करवाया जाएगा. जिससे जिलावासी 13 से 15 तक अपने घरों पर तिरंगे का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगें. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-murga-mahadev-reached-former-chief-minister-madhu-koda-and-mp-geeta-koda/">चाईबासा

: मुर्गा महादेव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व सांसद गीता कोड़ा

हर्षोल्लास के साथ मनाएं आजादी का अमृत महोत्सव

उन्होंने कहा कि कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में 12 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 13 अगस्त को प्रातः में रैली तथा संध्या में फुटबॉल मैच का आयोजन भी किया जाएगा. इस अवसर पर उपायुक्त के द्वारा जिलावासियों से अपील की गई कि आप सभी आगामी दिवसों में आयोजित हो रहे "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हर्षोल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को मनाएं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribute-paid-to-martyr-nirmal-mahto-in-bhuyandih/">जमशेदपुर

: भुइयांडीह में शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि

इस अवसर पर ये पदाधिकारी थे उपस्थित

इस मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजूर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव रंजन सिंहा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुधीर कुमार, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही