Search

 
 
 

चाईबासा : जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी उर्दू विद्यालयों का विस्तृत रिपोर्ट देने का दिया निर्देश

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधीक्षक अनिल कुमार चौधरी ने जिले के चक्रधरपुर, मजगांव, सदर चाईबासा, गोइलकेरा तथा जगन्नाथपुर के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में स्थित सभी उर्दू विद्यालयों के विस्तृत रिपोर्ट को तैयार कर उसे शनिवार तक देने का निर्देश दिया है. इस प्रतिवेदन में विद्यालय के प्रधान शिक्षक से उर्दू विद्यालय होने का प्रमाण पत्र भी लिया जाना है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/occupation-of-vehicles-on-patmada-block-headquarters-access-road/">जमशेदपुर:

पटमदा प्रखंड मुख्यालय पहुंच पथ पर वाहनों का कब्जा

रिर्पोट में इन सब का करना होगा विस्तार से उल्लेख

इसके अलावा दिए जाने वाले प्रतिवेदन में विद्यालय का नाम, स्कूल में कुल नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या, विद्यालय की स्थापना वर्ष, विद्यालय के अधिग्रहण तथा खोलना का समय, उर्दू विद्यालय का नाम, विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा स्वपोषित उर्दू विद्यालय का नाम, विद्यालय के लिए स्वीकृत वन तथा वर्तमान में कार्यरत बल का विस्तार से उल्लेख करने का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार पिछले दिनों जामताड़ा में उर्दू विद्यालय में छुट्टी को लेकर जो मसला उत्पन्न हुआ था, वैसी कोई समस्या न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाए जा रहे है. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-jharkhand-state-crop-relief-scheme-will-help-farmers/">सरायकेला

: झारखंड राज्य फसल राहत योजना से मिलेगी किसानों को सहायता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही