Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : केयू के दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड जारी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa  : कोल्हान विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो.  गंगाधर पांडा की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई. बैठक में मुख्य रूप से ड्रेस कोड पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से भारतीय परिधान पर अंतिम मुहर लगी. छात्र के लिये कुर्ता-पायजामा होगा. जबकि छात्राओं के लिये सालवार सूट और साड़ी होगी.  दोनों में से किसी एक पहन कर आना है. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/the-first-day-of-class-10th-examination-in-kharsawan-ends-peacefully/">खरसावां

में 10वीं की परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण संपन्‍न

दस हजार की संख्या में ड्रेस कोड तैयार होगा

समारोह आठ अप्रैल को टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित होगी. बैठक के पश्चात विवि ने ड्रेस कोड संबंधित अधिसूचना जारी कर दिया है. लगभग दस हजार की संख्या में ड्रेस कोड तैयार किया जा रहा है. विद्यार्थी को विवि से सिर्फ टॉपी व गमछा ही उपलब्ध कराया जायेगा. बाकी पोशाक विद्यार्थी को स्वयं पहन कर आना है. दो दिनों तक ड्रेस वितरण होगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sail-personnel-to-hold-meeting-with-steel-minister-in-delhi-regarding-problem/">किरीबुरु

: सेल कर्मी समस्या को लेकर दिल्ली में इस्पात मंत्री के साथ करेंगे बैठक  

43 लाख रुपये पूरे समारोह में खर्च होंगे

टाटा कॉलेज में इसके लिए काउंटर बनाया जाएगा. पांचवां दीक्षांत समारोह में अधिक विद्यार्थी होने के कारण इस बार बजट भी बढ़ा दिया गया है. अनुमानित बजट के तहत 43 लाख रुपये पूरे समारोह में खर्च होंगे. हालांकि आगामी 29 मार्च को होने वाले सिंडिकेट बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगायी जाएगी. बैठक में कुलपति ने कहा कि पदाधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी को जो जिम्मेदारी मिली है वो जिम्मेदारी को पूरी इमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूर्ण करें. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-awareness-rally-taken-out-on-tuberculosis-day/">चाईबासा

: यक्ष्मा दिवस पर निकाली गयी जागरुकता रैली     

कमेटी के सदस्यों से सुझाव मांगा गया

समारोह के दिन निर्धारित समय पर सभी कमेटी के सदस्य आ  जाएंगे. समारोह से पूर्व जो जिम्मेदारी मिली है वो जिम्मेदारी को पूरी निष्ठावान के साथ पूरा करें. इस दौरान कमेटी के अन्य सदस्यों से भी सुझाव मांगा गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sail-personnel-to-hold-meeting-with-steel-minister-in-delhi-regarding-problem/">किरीबुरु

: सेल कर्मी समस्या को लेकर दिल्ली में इस्पात मंत्री के साथ करेंगे बैठक  

राज्यपाल रमैश बैस शामिल होंगे

मालूम हो कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कुलाधिपति सह राज्यपाल रमैश बैस शामिल होंगे. बैठक में मुख्य रूप से सिंडिकेट वरिष्ठ सदस्य राजेश शुक्ल, वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पाणी, कुलसचिव डॉ. जयंत शेखर, डीएसडब्लयू डॉ. एससी दास समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpdiscuz-feedback id="pk47fq57ic" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही