Search

 
 
 

चाईबासा : नशे में धुत युवक ने बच्चों पर पिस्तौल तानी, हवाई फायरिंग की, हिरासत में

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में बड़ा हादसा टल गया. यहां सदर थाना क्षेत्र स्थित फ्लावर मिल मोहल्ले में शुक्रवार रात एक नशे में धुत युवक ने बच्चों पर पिस्तौल तान दी और फिर हवाई फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि गोली बच्चों को नहीं लगी. फायरिंग के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई.  इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
 

Chaibasa (Manish Singh) :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में बड़ा हादसा टल गया. यहां सदर थाना क्षेत्र स्थित फ्लावर मिल मोहल्ले में शुक्रवार रात एक नशे में धुत युवक ने बच्चों पर पिस्तौल तान दी और फिर हवाई फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि गोली बच्चों को नहीं लगी. फायरिंग के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई.  इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

 

बच्चों को पिस्तौल दिखा डराया

स्थानीय लोगों ने बताया कि राजू नायक ने मोहल्ले में खेल रहे बच्चों को पिस्तौल दिखाकर डराने की कोशिश की और फिर एक फायर भी कर दिया. इससे इलाके में दहशत फैल गई. मोहल्ला वासियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी. चना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। फिलहाल उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह बेहोशी की हालत में है.  आरोपी की पहचान राजू नायक के रूप में हुई है, जो चाईबासा के कुम्हारटोली का रहने वाला है. पुलिस का कहना है कि युवक ने अत्यधिक शराब का सेवन किया था. हालांकि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास पिस्तौल कहां से आई. हथियार लाइसेंसी है या अवैध, इसकी भी जांच की जा रही है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही