Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सहियाओं के हड़ताल पर जाने से गर्भवती महिलाओं की सेवा पर असर शुरू

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : एनआरएचएम से जुड़े कर्मियों के हड़ताल के साथ-साथ अब आंगनबाड़ी केंद्रों की सहियाओं के हड़ताल पर चले जाने के कारण उनके द्वारा किए जाने वाले सारे कार्य प्रभावित होना शुरू हो गए हैं. हालांकि आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े बच्चों की सुविधा के कार्य संचालित हो रहे हैं. गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण, उनके वजन, कुपोषण की जांच आदि कार्य प्रभावित होने लगा है. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-bus-carrying-48-passengers-falls-into-gorge-39-killed-others-injured/">पाकिस्तान

: 48 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 39 की मौत, अन्य घायल
आंगनबाड़ी केंद्रों में अब बच्चों को सिर्फ पोषाहार ही मिल रहा है. उनके ज्यादातर कार्य जो सहियाओं द्वारा किए जाते थे, फिलहाल बंद हैं. सहिया संघ की सदर प्रखंड सचिव शकुंतला कुजूर ने बताया कि 15 सूत्री मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है, जबकि हमारे जिम्मे काफी महत्वपूर्ण कार्य हैं, जो प्रभावित हो रहे हैं. जब तक सरकार हमारी मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही