Search

 
 
 

पाकिस्तान : 48 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 39 की मौत, अन्य घायल

 
Islamabad :  पाकिस्तान के बलूचिस्तान के लासबेला में भीषण सड़क हादसे हो गया है. 48 यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गयी. जिसमें 39 लोगों की मौत हो गयी. जबकि अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गये. बताया जाता है कि बस क्वेटा से कराची जा रही थी. तभी तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया. बस ब्रिज से टकरायी और खाई में गिर गयी. खाई में गिरने के बाद बस में आग भी लग गयी. (पढ़ें, शहीद">https://lagatar.in/two-minutes-silence-will-be-kept-in-all-government-offices-on-martyrs-day/">शहीद

दिवस पर सभी सरकारी कार्यालयों में रखा जायेगा दो मिनट का मौन)

दुर्घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी 

लासबेला के एसिस्टेंट कमिश्नर हमजा अंजुम ने बताया कि एक बच्चे, एक महिला सहित तीन लोगों को जिंदा बचा लिया गया है. दुर्घटनास्थल से अब तक 17 शव बरामद किये जा चुके हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है. घायलों को बाहर निकाला जा रहा है. अभी मौतों की संख्या बढ़ सकती है. घायल लोगों को लासबेला के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है. दुर्घटनास्थल पर दमकल, बचावकर्मी और सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं. स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-hoisted-the-tricolor-at-lal-chowk-the-entire-area-sealed/">भारत

जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया,पूरा इलाका सील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही