Chaibasa (Sukesh kumar) : ग्रामीणों की शिकायत पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दीनबंधु बोयपाई ने बुधवार को सदर प्रखंड के काठभारी गांव में जाॅब कार्ड से संबंधित शिविर लगाया. जाॅब कार्ड बनाने एवं डिलिट जाॅब कार्ड को पुनः चालू कराने हेतु काठभारी बीच टोली में शिविर का आयोजन किया गया. साथ ही ग्रामीणों की मनरेगा से संबंधित शिकायत भी सुनी गई. काफी ग्रामीणों ने नए जाॅब कार्ड के लिए अपने नाम दर्ज करवाये और काफी लोगों ने पुनः जाॅब कार्ड चालू करने को लेकर अपने नाम दर्ज करवाए हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mla-ramdas-soren-acquitted-in-case-of-code-of-conduct/">घाटशिला
: आचार संहिता के मामले में विधायक रामदास सोरेन बरी दीनबन्धु बोयपाई ने कहा कि मनरेगा ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने का सबसे सशक्त माध्यम है. इसलिए रोजगार उपलब्ध करने के मध्य आने वाले दोषों को दूर करना अति आवश्यक है, ताकि मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को उचित समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित हो सके. यह हम सभी की जिम्मेदारी है. पशुपालन विभाग के पशु डॉक्टर ने पशुपालन विभाग द्वारा लाभुकों को दिए गए पशुओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई. शिविर में जिला महासचिव सनी पाठ पिंगुवा, डीबर पूर्ति, लेबेया पूर्ति, बोडराम सुन्डी, चम्पाय देवगम, सिंगराय बान्डरा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment