Chaibasa : टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगाड़हातु से सटे जंगल में शुक्रवार शाम नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी ब्लास्ट में मटका कोड़ा नाम के व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. मटका कोड़ा का छह वर्षीय बेटा घायल अवस्था में ही भागकर अपने गांव चला गया. सीआरपीएफ कैंप में बच्चे का इलाज चल रहा है. रात भर मटका कोड़ा का शव जंगल में पड़ा रहा. लेकिन घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने और शाम हो जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस घटनास्थल पर नहीं गयी. (पढ़ें, एंटीगुआ-बारबुडा">https://lagatar.in/antigua-barbuda-high-court-ruled-in-favor-of-fugitive-mehul-choksi-a-blow-to-the-government-of-india/">एंटीगुआ-बारबुडा
हाईकोर्ट ने भगोड़े मेहुल चोकसी के पक्ष में फैसला सुनाया, भारत सरकार को झटका)
: पेड़ के नीचे नाबालिग बच्ची का शव बरामद, पिता ने दुष्कर्म कर हत्या की आंशका जतायी [wpse_comments_template]
हाईकोर्ट ने भगोड़े मेहुल चोकसी के पक्ष में फैसला सुनाया, भारत सरकार को झटका)
बीते 11 जनवरी से पुलिस का सर्च अभियान जारी
गौरतलब है कि कोल्हान के जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जगह-जगह आइईडी, प्रेशर बम और बूवी ट्रैप बिछा रखे हैं. इनकी चपेट में आकर अब तक 12 से अधिक ग्रामीणों की मौत हो चुकी है. आईईडी ब्लास्ट में कई पशु भी मारे गये हैं. इनके अलावा करीब 24 सुरक्षा बल के जवान भी जख्मी हुए हैं. क्षेत्र में पुलिस का सर्च ऑपरेशन बीते 11 जनवरी से जारी है. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-body-of-minor-girl-found-under-tree-father-expresses-apprehension-of-rape-and-murder/">चंदवा: पेड़ के नीचे नाबालिग बच्ची का शव बरामद, पिता ने दुष्कर्म कर हत्या की आंशका जतायी [wpse_comments_template]
Leave a Comment