Search

 
 
 

Chaibasa: कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर जोर, डीपीएस चक्रधरपुर के शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

Chakradharpur: प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नवीनतम पहलुओं से अवगत कराना था. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने, समस्या समाधान की क्षमता बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीक का शिक्षण कार्य में प्रभावी उपयोग करने की जानकारी दी गई.
 
शिक्षकों ने कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का लिया प्रशिक्षण

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के  शिक्षकों ने आधुनिक शिक्षा पद्धति और तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रांची स्थित सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया. यह प्रशिक्षण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित किया गया था.

 

इसे भी पढ़ें:


प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नवीनतम पहलुओं से अवगत कराना था. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने, समस्या समाधान की क्षमता बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीक का शिक्षण कार्य में प्रभावी उपयोग करने की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने के विभिन्न तरीकों से भी अवगत कराया गया.


इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य रविकांत शर्मा ने कहा कि बदलते शैक्षणिक परिवेश में शिक्षकों का तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है. ऐसे प्रशिक्षण से शिक्षकों को नई तकनीकों की समझ विकसित करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी.


प्रशिक्षण में विद्यालय की उप प्राचार्य राजश्री कुमारी, अकादमिक प्रभारी सोमू चौधरी के अलावा रूपाली रॉय, अंजलि दुबे, नूतन कुमार, राहुल मिश्रा, चैना, शुभम, वैभव, घनश्याम, पूजा, रुमेला, तनुजा एवं ओरुसा ने भाग लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही