Search

 
 
 

चाईबासाः पूर्व उप-मुख्य श्रमायुक्त झालसा के न्यायिक कार्यक्रम में हुए शामिल

पूर्व उप-मुख्य श्रमायुक्त ज्ञान सिंह दोराईबुरु ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में समाज के हित में काम करने में सहायक सिद्ध होगा. कार्यक्रम में राज्य भर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, न्यायिक पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता भी हिस्सा ले रहे हैं.
 

Sukesh kumar


Chaibasa : चाईबासा निवासी और केंद्र सरकार के पूर्व उप-मुख्य श्रमायुक्त ज्ञान सिंह दोराईबुरु ने सुप्रीम कोर्ट वल झालसा द्वारा आयोजित 40 घंटे के मेडिएशन ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल हुए. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 22 से 26 सितम्बर तक रांची के कांके में किया जा रहा है. दोराईबुरु वर्तमान में कोल्हान नितिर तुरतुंग कोचिंग सेंटर के संरक्षक के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें इस महत्वपूर्ण न्यायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किए जाने पर सामाजिक क्षेत्र में खुशी का माहौह है.


 समाजसेवियों और क्षेत्रीय लोगों ने इसे चाईबासा के लिए गौरव की बात बताई. इस अवसर पर दोराईबुरु ने कहा कि मुझे झालसा के इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है, जिससे क्षेत्र के लोगों को कानूनी जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त करने में मदद मिलेगी. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में समाज के हित में काम करने में सहायक सिद्ध होगा. कार्यक्रम में राज्य भर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, न्यायिक पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता भी हिस्सा ले रहे हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही