Search

 
 
 

चाईबासा : जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज पहुंचे चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : ज्ञानचन्द जैन कॉमर्स कॉलेज में मंगलवार को कोल्हान विश्विद्यालय के सिनेट सदस्य सह चाईबासा चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष नितिन प्रकाश आये और महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर प्रचार्य से चर्चा की. महाविद्यालय ने प्राचार्य ने उन्हें महाविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराने और समाधान के लिये महाविद्यालय बुलाया था. नितिन प्रकाश के साथ चैम्बर के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल भी पहुंचे और समस्याओं से अवगत हुए. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/demand-of-jharkhand-liquor-traders-association-end-the-new-product-policy-restore-the-lottery-system/">झारखंड

शराब व्यापारी संघ की मांग, नयी उत्पाद नीति हटे, लॉटरी सिस्टम फिर हो बहाल
नितिन प्रकाश ने कहा कि चाईबासा शहर के सभी पुराने व्यक्ति इस महाविद्यालय से किसी न किसी रूप से जुड़े हैं. उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर देखा और सभी समस्याओं को बारीकी से जाना. उन्होंने प्राचार्य को आश्वासन दिया कि पूरा चम्बर परिवार महाविद्यालय के साथ है. हर समस्या को दूर करने का प्रयत्न किया जायेगा. महाविद्यालय में प्रोफेसर डॉ मुरारी लाल बैध, प्रोफेसर बसन्ती कलुण्डिया, प्रोफेसर मुकुल मुंडा, प्रोफेसर पिंकी कुमारी, प्रोफेसर शास्त्री और चंद्रमोहन सवाइयां उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही