Search

 
 
 

चाईबासा : सदर अस्पताल में चार दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का हुआ समापन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर अस्पताल स्थित कुपोषण उपचार केंद्र सभागार में स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ व जेएचपीईजीओ की ओर से आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ. इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य रूप से सहायक समाहर्ता ओम प्रकाश गुप्ता एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.साहिर पाल उपस्थिति थे. इस प्रशिक्षण शिविर में नर्सों व आयुष चिकित्सा पदाधिकारियों सहित अन्य प्रतिभागियों को बुनियादी एएनसी सेवाओं, प्रलेखन, उच्च जोखिम गर्भावस्था का पता लगाने, गर्भावस्था के विभिन्न चरणों के दौरान प्रदान की जाने वाली परामर्श, रेफरल तंत्र आदि बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया. इसमें प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षकों द्वारा जिले भर में प्रसव पूर्व सेवाओं के प्रावधान और प्रलेखन को मजबूत करने हेतु जिले के एएनएम और सीएचओ को (45-45 प्रतिभागियों के 17 बैचों) प्रशिक्षण देने का कार्य संपादित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-jan-raksha-sangharsh-samiti-welcomed-the-new-station-in-charge-of-toklo/">चक्रधरपुर

: टोकलो के नए थाना प्रभारी का जन रक्षा संघर्ष समिति ने किया स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही