Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : गोंडासाई में  स्कूटी और बाइक की टक्कर में चार लोग घायल

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (sukesh kumar) : सोनुवा थाना क्षेत्र के पोड़ाहाट गांव के पास शनिवार देर शाम को स्कूटी और बाइक में सीधी टक्कर हो गई. इसमें दो भाजपा कार्यकर्ता के साथ एक युवती और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना में युवती बेहोश हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है की पोड़ाहाट के बेबी नायक और संजीव महतो चक्रधरपुर आ रहे थे. आगे से विपरीत दिशा में बाइक पर सवार होकर दो भाजपा कार्यकर्ता दीपेश प्रधान, प्रकाश आचार्या पोड़ाहाट की ओर जा रहे थे. अचानक गोंडासाई के पास दोनों वाहन में सीधी टक्कर हो गई और दुर्घटना हो गई. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-crpf-174-battalion-took-out-tricolor-rally/">चाईबासा

: सीआरपीएफ 174 बटालियन ने निकाली तिरंगा रैली

स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल

इस दौरान स्कूटी पर सवार युवती व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि भाजपा कार्यकर्ता को भी चोटें आई. स्थानीय लोगों ने चारों को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती कराया. इसके बाद डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. जहां पर चारों का इलाज चल रहा है. मामले की जानकारी मिलते हीं पूर्व मंत्री बड़कुवार गागराई सदर अस्पताल पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने घायल कार्यकर्ताओं के जल्द ठीक होने की कामना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही