Search

 
 
 

चाईबासा : बड़ाजामदा में गहना सफाई के बहाने ठगी, सोने की चेन लेकर हुए फरार

पश्चिमी सिंहभूम जिला के नोवामुंडी प्रखंड की बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में गहने साफ करने के बहाने ठगों ने एक महिला से सोने के आभूषण की ठगी कर ली. इस संबंध में बड़ाजामदा थाना में मामला दर्ज कराया गया है. बताया जाता है कि सोमवार दोपहर रंजीत कुमार शर्मा के घर दो ठग खुद को गहने साफ करने वाला बताकर पहुंचे. उस वक्त घर में रंजीत शर्मा की पत्नी मौजूद थी.
 

Amit Kumar

Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिला के नोवामुंडी प्रखंड की बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में गहने साफ करने के बहाने ठगों ने एक महिला से सोने के आभूषण की ठगी कर ली. इस संबंध में बड़ाजामदा थाना में मामला दर्ज कराया गया है. बताया जाता है कि सोमवार दोपहर रंजीत कुमार शर्मा के घर दो ठग खुद को गहने साफ करने वाला बताकर पहुंचे. उस वक्त घर में रंजीत शर्मा की पत्नी मौजूद थी.

 

रंजीत शर्मा की पत्नी ने अपने चांदी का पायल साफ करने के लिए पहले दिया. इसके बाद ठाकुर ने पायल साफ करके उन्हें थमा दिया. थोड़ी देर बाद रंजीत कुमार शर्मा की पत्नी एक सोने का चेन लेकर साफ करने को दिया. इस दौरान महिला को कागज में सोने का चेन है बताकर एक कागज का पुड़िया थमा दिया. जब सफाई का पैसा लाने के लिए महिला अपने घर के अंदर गई. इस दौरान दोनों ठग मौके से फरार हो गए.

 

इधर, दोनों ठगों को काफी ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला. वहीं, पीड़ित परिवार द्वारा मामले की जानकारी बड़ाजामदा थाने में दी गई. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही