Search

 
 
 

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप युवती ने मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित आईओडब्ल्यु कार्यालय के पास डाउनलाईन रेल पटरी पुल संख्या 311 में एक युवती ने मालगाड़ी ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित आईओडब्ल्यु कार्यालय के पास डाउनलाईन रेल पटरी पुल संख्या 311 में एक युवती ने मालगाड़ी ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी.

 

युवती की पहचान चक्रधरपुर प्रखंड के सानी पदमपुर गांव की 19 वर्षीय अष्टमी गोप के रूप में की गई. बताया जाता है कि युवती अचानक आगे से आ रही ट्रेन के नीचे कूद गई. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पहुंचे थे. 

 

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जीआरपी और आरपीएफ ने पहुंच कर शव को बरामद कर लिया है और इसकी जांच पड़ताल शुरु कर दी. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक युवती के पिता (बुधु गोप) पापड़ हाता स्थित प्रदीप अग्रवाल के तेल मिल में काम करते है. वहीं, उसका परिवार वार्ड क्रमांक-18 बंगला टांड के चुनमुनी पूर्ति के मकान में किराया में रहता है.

 

बताया जाता है कि अष्टमी रिटायर्ड कॉलोनी स्थित यूनिक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी, लेकिन वह पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं गई थी. सोमवार सुबह उसके माता पिता के 10 बजे काम पर निकल जाने के बाद वह भी घर से निकल गई थी. प्रथम दृष्टया यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही