Search

 
 
 

जामताड़ा में DC के निर्देश पर गैस एजेंसी पर औचक छापेमारी

उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से लगातार निगरानी की जा रही है. इसी क्रम में सोमवार को करमाटांड़ प्रखंड के कुरुवा गांव स्थित ‘अपना एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी’ का औचक निरीक्षण किया गया.
 

Jamtara: उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से लगातार निगरानी की जा रही है. इसी क्रम में सोमवार को करमाटांड़ प्रखंड के कुरुवा गांव स्थित ‘अपना एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी’ का औचक निरीक्षण किया गया.

 

यह निरीक्षण मार्केटिंग ऑफिसर (एम.ओ.) ने किया, जिसमें गैस वितरण प्रणाली, स्टॉक रजिस्टर, बुकिंग सूची, सिलेंडरों का सही वजन तथा निर्धारित मूल्य पर आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन जांच की गई. निरीक्षण के दौरान एजेंसी के सभी रिकॉर्ड और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं.

 

हालांकि प्रशासन ने एजेंसी संचालक को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण नहीं होना चाहिए. यदि ऐसी कोई शिकायत सामने आती है तो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं कालाबाजारी निवारण अधिनियम 1980 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी ने बताया कि जामताड़ा जिला प्रशासन एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्रिय है. उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में नियमित रूप से औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कालाबाजारी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही