Search

 
 
 

रांची : उषा मार्टिन विवि में मासिक धर्म स्वास्थ्य व स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम

उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में उन्नत भारत अभियान के सहयोग से बालिकाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम डामोदर ब्लॉक ऑडिटोरियम में किया गया. इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं विश्वविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
 

Ranchi : उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में उन्नत भारत अभियान के सहयोग से बालिकाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम डामोदर ब्लॉक ऑडिटोरियम में किया गया. इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं विश्वविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

 

कुलपति प्रो. (डॉ.) मधुलिका कौशिक ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मासिक धर्म से जुड़े विषयों पर सही जानकारी, जागरूकता और खुले संवाद की आवश्यकता पर बल दिया.

 

कार्यक्रम के दौरान किशोरावस्था प्रजनन स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, सेनेटरी उत्पादों के सुरक्षित उपयोग एवं निपटान, मासिक धर्म के दौरान पोषण तथा इससे जुड़े मिथकों और तथ्यों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई. सत्रों में व्यावहारिक प्रदर्शन भी शामिल रहा.

 

इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं को अपने सवाल पूछने और शंकाओं का समाधान पाने का अवसर मिला. साथ ही अनुभव साझा करने के सत्र ने प्रतिभागियों को खुलकर अपनी बात रखने और एक-दूसरे से सीखने के लिए प्रेरित किया.

 

आउटरीच पहल के तहत छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड एवं हाइजीन किट का वितरण किया गया तथा जागरूकता बढ़ाने के लिए सूचना-शिक्षा-संचार (IEC) सामग्री भी प्रदान की गई.

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में मासिक धर्म चक्र की स्पष्ट समझ विकसित करना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना तथा प्रजनन स्वास्थ्य में पोषण के महत्व को समझाना था. इसके साथ ही बालिकाओं में बिना झिझक इस विषय पर खुलकर चर्चा करने का आत्मविश्वास विकसित करना भी लक्ष्य रहा.

 

इस अवसर पर प्रति-कुलपति प्रो. मिलिंद, कुलसचिव डॉ. शिव प्रताप वर्मा, कैंपस निदेशक एवं डीन एकेडमिक्स प्रो. बी.एन. सिन्हा, डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, वित्त पदाधिकारी सुश्री रेनू लाल, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी डॉ. प्रियंका पल्लवी सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का समन्वय डॉ. सुनील कुमार एवं शैलजा निमी गुरिया ने किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही