New Delhi : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने किसान कांग्रेस के विभिन्न राज्यों के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.
जारी सूची में माइकल एपोन को नागालैंड, वानलालरुआता चेंकुल को मिजोरम, जिग्नेश एस पटेल को गुजरात और सुभाष कुमार को झारखंड का किसान कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment