Search

 
 
 

अमित शाह ने बंगाल की जनता से कहा, बिना किसी डर के वोट डालें, ममता बनर्जी के गुंडे आपको छू भी नहीं पायेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में आयोजित एक जनसभा में कहा कि  केवल भाजपा ही पश्चिम बंगाल से अवैध अप्रवासियो(बांग्लादेशी घुसपैठिये) को हटा सकती है.
 

 Kolkata  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  आज सोमवोक तो पश्चिम बंगाल के  वर्धमान  और बीरभूम जिले आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंने  कहा कि केवल भाजपा ही पश्चिम बंगाल से अवैध अप्रवासियो(बांग्लादेशी घुसपैठिये) को हटा सकती है.

 

 #WATCH | Paschim Bardhaman, West Bengal | Union Home Minister Amit Shah says, "...Only the BJP can remove illegal immigrants from the state of West Bengal...The days of West Bengal CM Mamata Banerjee are numbered. After the formation of the BJP government in West Bengal, land… pic.twitter.com/YPi9nwwYsG

 

 
अमित शाह कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिन अब गिने चुने रह गये हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य की सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को जमीन मुहैया कर दी जायेगी.  

 

अमित शाह ने बंगाल की जनता को विश्वास दिलाया कि  भाजपा की सरकार बनने पर राज्य से सभी अवैध घुसपैठियों को  पहले चिह्नित करेंगे. फिर डिलीट कर निर्वासित करने का काम करेंगे.

 

उन्होंने  आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है. कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा.  गृह मंत्री अमित शाह ने वर्धमान के बाद बीरभूम जिले के मयूरेश्वर के कोटासुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर हल्ला बोला.

 

शाह ने मतदाताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि 23 अप्रैल को वे बिना किसी डर के वोट डालें,  क्योंकि ममता बनर्जी को कोई गुंडा उनके बाल को भी छू नहीं पायेगा.उन्होंने कहा चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 800 से अधिक केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने का निर्णय लिया है .

 

शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीरभूम और आसपास के इलाकों में टीएमसी के कथित गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को डराने-धमकाने की घटनाएं सामने आयी हैं.

 

 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही