Search

 
 
 

नोएडा और फरीदाबाद में श्रमिकों का आंदोलन हिंसक हुआ, तोड़फोड़, पत्थरबाजी, कई वाहन फूंक डाले

कर्मचारियों में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ भारी गुस्सा है,आज हिंसा की सूचना मिलने पर प्रशासन ने पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है  पुलिस कर्मचारियों का गुस्सा ठंडा करने और बातचीत का रास्ता निकालने में जुटी हुई है.
 

New Delhi : NCR के दो बड़े औद्योगिक शहर नोएडा और फरीदाबाद स्थित विभिन्न सेक्टरों (फेज-2, सेक्टर 60/63) में तीन दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे श्रमिकों का आंदोलन आज सोमवार को अचानक उग्र हो गया.  

 

 

 

गुस्साये हजारों  प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की. कई  वाहन फूंक दिये गये.  स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसा का संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं

 

 

खबर है कि आज श्रमिक अपनी सैलरी बढ़ाने की  मांगपर सुनवाई न होने पर हिंसक हो गये. उन्होंने कई वाहनों को फूंक डाला. जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों ने उनके साथ बैठक कर उनकी मांगों को  लेकर आश्वासन दिया था, लेकिन कर्मचारी इससे सहमत नहीं थे.

 

कर्मचारियों में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ भारी गुस्सा है,आज हिंसा की सूचना मिलने पर प्रशासन ने पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है  पुलिस कर्मचारियों का गुस्सा ठंडा करने और बातचीत का रास्ता निकालने में जुटी हुई है.

 

नोएडा में हिंसक प्रदर्शन होने की खबर के बाद दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट पर है. अधिकारियों ने जानकाकी दी कि नोएडा में फैक्ट्री मजदूरों का प्रदर्शन के हिंसक हो जानेके बाद दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है,

 

राष्ट्रीय राजधानी में एंट्री के प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था टाईट कर दी गयी है. उन्होंने बताया  नोएडा के फेज-2 और सेक्टर 60 इलाकों से आगजनी, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आयी है. 

 

नोएडा में हुई हिंसा पर डीजीपी राजीव कृष्ण  ने कहा कि भड़काने वाले तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है. बाहरी तत्वों को भी चिन्हित किया जा रहा है. कहा कि सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.

 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही