Search

 
 
 

रांची : RBI के ‘ज्ञान अभियान’ के तहत स्कूली छात्रों को दी गई वित्तीय साक्षरता की जानकारी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), रांची क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 7 से 13 अप्रैल 2026 तक “ज्ञान अभियान” के अंतर्गत स्कूली छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसी क्रम में कस्तूरबा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, नामकुम एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुंडू में कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया.
 

Ranchi : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), रांची क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 7 से 13 अप्रैल 2026 तक “ज्ञान अभियान” के अंतर्गत स्कूली छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसी क्रम में कस्तूरबा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, नामकुम एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुंडू में कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया.

 

कार्यक्रम में आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह तथा साख फाउंडेशन के मनोज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला.

 

उन्होंने बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल लेन-देन, सुरक्षित वित्तीय व्यवहार एवं सतर्कता के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही छात्रों से ‘वित्तीय साक्षरता मित्र’ बनकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया.

 

इस अवसर पर विद्यालयों में डिजिटल सामग्री से सुसज्जित ‘वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता दीर्घा’ का भी उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम के दौरान बैंकिंग, बजट, बीमा और निवेश जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई, जिसे छात्रों और शिक्षकों ने सराहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही