Search

 
 
 

चाईबासा : रूंगटा मैरेज हाउस में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 101 मरीजों की हुई जांच

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : रोटरेक्ट क्लब चाईबासा व डॉ. सौम्य सेनगुप्ता डायबिटिक क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रूंगटा मैरेज हाउस में मंगलवार को किया गया. डॉ. सौम्य सेन गुप्ता व उनकी टीम ने 101 मरीजों की जांच की. जांच शिविर में ब्लड प्रेशर, शूगर, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, न्यूरोपैथी, पीएफटी आदि का चेकअप किया गया. कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने किया. उन्होंने बताया कि शुगर अगर कंट्रोल में न रहे तो दूसरे बीमारियों को आमंत्रित करता है. जैसे हार्ट, आंख, किडनी, न्यूरो में परेशानी शुरू हो जाती है.
इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-zamindoj-a-health-center-useful-during-the-corona-period-was-eaten-by-termites-of-corruption/">लातेहार:

कोरोना काल में काम आने वाला स्वास्थ्य केंद्र जमींदोज, भ्रष्टाचार की दीमक ने खाया

30 वर्ष के बाद इस तरह की जांच नियमित अंतराल पर करवाते रहनी चाहिए

शिविर में ये भी बताया कि 30 वर्ष की आयु के बाद लगातार इस तरह का जांच करवाते रहना चाहिए. डॉ. सौम्य सेन गुप्ता ने बताया की इस तरह का निःशुल्क कैंप हम लगातार करवाते आ रहे हैं, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा मदद हो सके. मंच संचालन अमित पोद्दार ने किया. सौरभ नेवटिया ने मुख्य अतिथि अथवा डॉक्टर को फूल का पौधा देकर स्वागत किया. इस अवसर पर अध्यक्ष निशांत कुमार, सह सचिव अक्षय कुमार गुप्ता अथवा रोटरेक्ट क्लब के अन्य सदस्य, रोटरी क्लब के अध्यक्ष महेश खत्री, रितेश मूंधरा, दुर्गेश खत्री अथवा अन्य रोटेरियन उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही