Search

 
 
 

Chaibasa : बुनियादी सुविधाओं के प्रति सरकार सजग और गंभीर - दीपक बिरुवा

 
  • चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में 14 करोड़ रुपए की लागत से चार सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण
  • मंत्री ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना का किया शिलान्यास
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में 14 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण योजना का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा ने किया. मंत्री ने चाईबासा विधानसभा के टोंटो प्रखंड अंतर्गत चार विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया. इसके तहत पुरनापानी में पुरनापानी से बड़ा कुचिया तक, तालासाई से जोजोबासा तक, बेगना रेलवे फाटक से टोंटो प्रखंड वाया लीसिया तालाबुरु तक सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा. सभी सड़कों का शिलान्यास पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया गया. मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़क जनता के लिए लाइफ लाइन है. विकास के लिए सड़क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. आवागमन की सुविधा के साथ-साथ आर्थिक विकास का भी मार्ग खुलता है. इसे भी पढ़ें : Chsibasa">https://lagatar.in/chsibasa-quiz-competition-in-womens-college-chaibasa/">Chsibasa

: महिला कॉलेज चाईबासा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
चाईबासा विधानसभा क्षेत्र को विकसित करना मेरी प्राथमिकता है. चुनाव के समय जनता से जो वादा किया गया है, उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है. क्षेत्र में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं के प्रति हमारी सरकार सजग और गंभीर है. इन योजनाओं के पूरा होने से इस क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी. इससे विकास की संभावना बढ़ जाती है और छोटे छोटे रोजगार के अवसर मिलने लगते हैं. मंत्री ने सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान में रखकर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर मुन्ना सुंडी, मंगल तुबिद, राज नारायण तुबिद, दाफेदार हेस्सा, मुचिया हेस्सा, तुराम बिरुली, राजीव हासदा समेत पंचायत ग्रामीण और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही