Search

चाईबासा : डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करना सरकार का छात्र विरोधी फैसला - प्रीतम बांकिरा

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि इंटर में नामांकन के सीट उपलब्ध कराने में राज्य सरकार विफल हो गई है. बिना वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक डिग्री कालेजों से इंटर की पढ़ाई को बंद कर दिया गया है. इस निर्णय से जिला के हजारों विद्यार्थी को इंटर में नामांकन नहीं मिल पाएगा. सरकारी स्कूलों व इंटर कॉलेजों में सीट उपलब्ध नहीं है. जवाहर लाल नेहरू कॉलेज, टाटा कॉलेज, महिला कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज के हजारों सीटों पर नामांकन बंद हो जाएगा, जोकि छात्रों के संवैधानिक अधिकारों का हनन का मामला बनता है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि पहले छात्रों के एडमिशन व पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें उसके बाद ही डिग्री कॉलेजों से इंटर की पढ़ाई बंद करें. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-adopted-child-was-engaged-in-grabbing-the-land-the-real-land-owner-arrived-in-the-first-hearing-of-the-court/">चाईबासा

: गोद लिया बच्चा जमीन हथियाने में लगा था, कोर्ट की पहली सुनवाई में असली जमीन मालिक पहुंचे

पश्चिम सिंहभूम से 75 फीसदी छात्र बीपीएल परिवार से हैं

क्योंकि पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र में 75 फीसदी से भी ज्यादा छात्रों की आबादी बीपीएल परिवार से आती है और डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने से सभी छात्र उच्च शिक्षा पाने से वंचित हो जाएंगे. प्रीतम बांकिरा ने कहा कि पिछले वर्ष भी शिक्षा विभाग के लापरवाही के कारण लगभग 600 से ज्यादा विद्यार्थियों को जेएलएन कॉलेज में नामांकन से वंचित होना पड़ा था. इसलिए सरकार को छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ना करते हुए पहले सभी विद्यार्थियों का नामांकन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करके ही कोई भी फैसला लेना चाहिए. पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में प्रीतम बांकिरा ने कहा कि आज हम महागठबंधन की सरकार में जरूर हैं लेकिन अगर सरकार युवा विरोधी, जनविरोधी फैसले लेगी तो युवा कांग्रेस संगठन चुप नहीं बैठेगी. जरुरत पड़ी तो युवा कांग्रेस अपनी ही सरकार के विरुद्ध सड़क पर उतरकर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fraud-in-the-name-of-getting-job-in-tata-steel-uisl/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील यूआईएसएल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

जल्द ही मुख्यमंत्री व राज्यपाल से की जाएगी वार्ता

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी मंत्रियों से भी मिलकर छात्रों की इस समस्या से अवगत कराया जाएगा और जल्द ही मुख्यमंत्री व राज्यपाल से मिलकर इस समस्या के समाधान हेतु ठोस निर्णय लेने के लिए वार्ता की जाएगी, ताकि छात्रों का भविष्य अंधकार में होने से बच सके. अगर एक सप्ताह में सरकार द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की जाएगी. इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव सह जिला सोशल मीडिया संयोजक मोहम्मद सलीम, युवा कांग्रेस सदर विधानसभाध्यक्ष नरांगा देवगम, जगन्नाथपुर विधानसभाध्यक्ष धीरज गागराई, चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल दास, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, विवेक कच्छप आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//