Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) के कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में छोटा गोविंदपुर निवासी रमन कुमार झा ने साइबर थाना में लिखित शिकायत की है. रमन ने शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल 2023 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर मोबाइल नंबर 9835119034 नंबर के एक मैसेज आया. मैसेज में टाटा स्टील यूआईएसएल में कॉल सेंटर में नौकरी के बारे में जानकारी दी गई थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sadar-police-station-launched-awareness-campaign-regarding-traffic-rules/">चाईबासा

: सदर थाना पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

व्हाट्सएप के माध्यम से हुई थी बात

उस वक्त व्हाट्सएप के माध्यम से ही बात हुई. बात करने वाले ने अपना नाम आशिष उपाध्याय बताया और कहा कि उनका कंपनी में डेटा इंट्री का काम चलता है इसके लिए उन्हें कुछ कर्मियों की आवश्यकता है जिसके लिए फ्रेशर को भी 11 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. उन्होंने अपने परिचित अमित किशोर मिश्रा और अंकित किशोर मिश्रा से बात करवाई. इसी बीच आशिष ने यूनिफार्म, ट्रेनिंग और बैंक खाता खुलवाने के नाम पर दोनों से तीन-तीन हजार रुपये ले लिए. अब वह अन्य मदों में भी रुपयों की मांग कर रहा है. रुपये लेने के बाद आशिष ने काम नहीं लगवाया. रमन ने उचित जांच की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही