Search

 
 
 

चाईबासा: सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट, एक जवान घायल

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट की घटना सामने आई है. शनिवार को चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के बीच हुए धमाके में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल जवान को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया.
 
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट की घटना सामने आई है. शनिवार को चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के बीच हुए धमाके में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल जवान को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है.
सूत्रों के मुताबिक, सुबह के समय भी इसी क्षेत्र में एक आईईडी विस्फोट हुआ था. शाम में जब सुरक्षा बलों की टीम तलाशी अभियान के तहत आगे बढ़ रही थी, तभी रास्ते में पहले से लगाए गए विस्फोटक की चपेट में एक जवान आ गया. विस्फोट के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी, हालांकि अन्य सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चल रहा है. बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों ने जंगल के विभिन्न हिस्सों में घेराबंदी कर रखी है. लगातार दबाव के चलते नक्सली सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग स्थानों पर आईईडी लगा रहे हैं.
घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान और तेज कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता के साथ आगे बढ़ रही हैं और संदिग्ध स्थानों की गहन जांच की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही