Search

चाईबासा : इचागोड़ा से गोवई जाने वाले रास्ते में पहाड़ी क्षेत्र में रात को मिला आईईडी

Chaibasa (Sukesh kumar) : गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम इचागोड़ा से गोवई जाने वाले रास्ते के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में गुरुवार की रात को सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये एक आईईडी पुलिस ने बरामद किया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से विनिष्ट किया गया है. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि चाईबासा जिलान्तर्गत नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को लक्षित करने हेतु विभिन्न स्थलों पर लगाये गये कुल 175 आईईडी एवं 26 स्पाइक हॉल को सुरक्षा बलों के द्वारा अभियान संचालन के दौरान बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें : वित्त">https://lagatar.in/finance-minister-nirmala-sitharamans-daughter-tied-the-knot-ceremony-held-with-simplicity/">वित्त

मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी शादी के बंधन में बंधी, सादगी के साथ हुआ समारोह
इसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथास्थान नष्ट किया गया. 1 नवंबर 2022 से 8 जून तक 175 आईईडी बम बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp