Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि समय पर वोकेशनल कोर्स का परिणाम जारी नहीं करता तो एसएससीसीजीएल फार्म भरने से हजारों छात्र होंगे वंचित

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से अभी तक वोकेशनल कोर्स बीसीएस छठवां सेमिस्टर का परिणाम नहीं नहीं किया है. यादि 13 अक्टूबर से पहले परिणाम जारी नहीं होगा तो हजारों की संख्या में विद्यार्थी एसएससीसीजीएल के लिये अयोग्य हो जायेंगे. बीसीए के विद्यार्थी अमर मौर्या ने कहा कि 24 अगस्त 2022 को बीसीए का छठे सेमेस्टर की परिक्षा खत्म की है. एक महीने से ज्यादा होने के बावजूद अब तक यूनिवर्सिटी की तरफ से रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया है. इस वक्त एसएससीसीजीएल का फॉर्म निकला हुआ है जो कि इस बार बहुत बड़ी वैकेंसी के साथ आया है. लेकिन रिजल्ट 13 अक्टूबर 2022 से पहले प्रकाशित नहीं होने की वजह से हम सभी विद्यार्थि इसके लिये अयोग्य हो जायेंगे. एसएससीसीजीएल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर तक है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर:">https://lagatar.in/manoharpur-married-girl-commits-suicide-by-hanging-her-sari-in-tenda/">मनोहरपुर:

तेंदा में शादीशुदा युवती ने की साड़ी का फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या

परीक्षा परिणाम अविलंब जारी होगा

वोकेशनल कोर्स बीसीए का परिणाम अविलंब जारी कर दिया जायेगा. संभवतः 13 अक्टूबर को ही जारी होना है. परीक्षा विभाग की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है. कई कॉलेज की ओर से इंटरनल मार्क्स नहीं भेजा गया है. इसके कारण विलंब हो रहा है.

डॉ अजय कुमार चौधरी, परीक्षा नियंत्रक, कोल्हान विवि

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही