Search

 
 
 

मनोहरपुर: तेंदा में शादीशुदा युवती ने की साड़ी का फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या

 
Manoharpur (Ajay Singh): मनोहरपुर थाना के तेंदा गांव में एक शादीशुदा 20 वर्षीय युवती विरंगा तियु ने साड़ी का फंदा लगाकर मंगलवार की शाम आत्‍महत्‍या कर ली. युवती की मां सोमवारी तियु के बयान पर पुलिस ने बुधवार को अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिये चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें: RSS">https://lagatar.in/dr-ilyasi-who-called-rss-chief-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation-the-sage-of-the-nation-is-getting-y-security-threats/">RSS

चीफ मोहन भागवत को राष्ट्रपिता, राष्ट्रऋषि करार देने वाले डॉ इलियासी को Y+ सुरक्षा, मिल रही हैं धमकियां

परिवार को बिना बताए कर ली थी दूसरी शादी

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार युवती का मायका सोनुआ थाना के छनकारा गांव में है. उसकी पहली शादी गोइलकेरा थाना के इचागुटू गांव में हुई थी. एक माह पूर्व से युवती परिवार को बिना बताए मनोहरपुर थाना के तेंदा गांव के एक युवक से दूसरी शादी कर उसके साथ रह रही थी.

चाचा ने आकर काफी समझाया था

युवती के चाचा ने उसके यहां आकर उसे ऐसा नहीं करने के लिये काफ़ी समझाया था. वह अपने चाचा की बात को समझ पाती उससे पहले ही उसने मंगलवार की शाम तेंदा गांव के समीप जंगल में अपनी साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-municipal-corporation-set-up-camp-people-deposited-taxes/">हजारीबाग:

नगर निगम ने लगाया कैंप, लोगों ने जमा किये टैक्स
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही