Search

 
 
 

हजारीबाग: नगर निगम ने लगाया कैंप, लोगों ने जमा किये टैक्स

 
Hazaribagh: हजारीबाग नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत स्थित पांच स्थानों बड़ा अखाड़ा मंदिर, केवी स्कूल, अटल चौक, मटवारी गांधी मैदान के नजदीक और मंडई उर्दू स्कूल में होल्डिंग टैक्स के लिए कैंप लगाया गया है. मंगलवार से शुरू हुआ यह कैंप 15 अत्तूबर तक चलेगा. यहां वाटर यूजर चार्ज, ट्रेड लाइसेंस और विज्ञापन शुल्क जमा लिया जा रहा है. यहां नगरवासियों से होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज, ट्रेड लाइसेंस और विज्ञापन कर का भुगतान किया जा रहा है. इस कैंप में मंगलवार को होल्डिंग टैक्स के मद में कुल 44078 रुपए, वाटर यूजर चार्ज के मद में 2105 रुपए, ट्रेड लाइसेंस में कुल 8520 रुपए व विज्ञापन शुल्क में कुल 5500 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई. नगर प्रबंधक फरहत अनिसी ने बताया कि नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखकर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें लोग टैक्स का भुगतान कर जुर्माने से बच सकते हैं. इसे भी पढ़ें–  केरल">https://lagatar.in/kerala-cm-vijayan-and-tamil-nadu-cm-stalin-appeal-to-pm-modi-no-efforts-should-be-made-to-impose-hindi-on-us/">केरल

के CM विजयन और तमिलनाडु के सीएम स्टालिन की पीएम मोदी से अपील, हम पर हिंदी थोपने के प्रयास न किये जायें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही