Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बड़ा लिसिया मध्य विद्यालय में बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर दी गई जानकारी

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : शिक्षा बाल संरक्षण के प्रति बच्चों के उन्मुखीकरण की दिशा में वर्ल्ड विजन द्वारा टोंटो प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव बड़ा लिसिया स्थित मध्य विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में मानकी मुंडा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी की वर्कर और स्कूल के बाल संसद के सदस्य व बाल संरक्षण से जुड़े जाइदो कारजी भी उपस्थित थे. मौके पर जाइदो करजी ने बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी. साथ ही बच्चों के हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तार से बताया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-committee-of-jharkhand-legislative-assembly-will-visit-east-singhbhum-district-on-6th-and-7th/">जमशेदपुर

: झारखंड विधानसभा की समिति छह व सात को करेगी पूर्वी सिंहभूम जिले का दौरा

शिक्षा, स्वास्थ्य व बच्चों के समग्र विकास को लेकर की गई चर्चा

इस दौरान बच्चों के कुपोषण, बड़े बच्चों की शिक्षा आदि विभिन्न बिंदुओं पर वक्ताओं ने अपनी-अपनी बातों को रखा. वक्ताओं ने बच्चों की कम उम्र में शादी, उनकी शिक्षा, बच्चों को लगातार विद्यालय भेजना तथा समाज के असहाय बच्चों को मुख्यधारा में लाकर उनके लिए शिक्षा-दीक्षा के प्रबंध करने पर विस्तार से चर्चा की. सभी ने शिक्षा, स्वास्थ्य तथा उनके समग्र विकास को लेकर अपनी बातों को रखा. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-committee-of-jharkhand-legislative-assembly-will-visit-east-singhbhum-district-on-6th-and-7th/">जमशेदपुर

: झारखंड विधानसभा की समिति छह व सात को करेगी पूर्वी सिंहभूम जिले का दौरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही