Search

 
 
 

चाईबासा : बाजार में भाव खा रहा कटहल

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा का मंगला हाट इन दिनों बड़े-बड़े कटहलों से भर गया है. ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले गांव की महिला पुरुष अपने बेचने वाले अन्य सामानों के साथ बड़ी संख्या में कटहल भी लेकर आ रहे हैं. कटहल के साथ कटहल के बीज की भी बिक्री बाजारों में हो रही है. इन कटहल के दाम भी ₹100 से ऊपर है और लोग इसकी खरीदारी भी कर रहे है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-student-leader-demands-a-high-level-inquiry-from-the-chief-minister-into-the-ankua-incident/">चाईबासा

: छात्र नेता ने मुख्यमंत्री से अंकुआ कांड की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की
सदर प्रखंड के बरकेला पंचायत के पेटापेटी गांव से आने वाली कटहल विक्रेता महिला ने बताया कि बड़े कटहलों की मांग बढ़ी है. इस कारण ग्रामीण अपने गांव से जिनके पास कटहल का पेड़ है उसे तोड़ कर ला रहे हैं और उसी की बिक्री कर रहे हैं. उसने बताया कि यहीं से नहीं बाहर से आने वाले व्यापारी इसकी ज्यादा खरीदारी करते हैं. और यह एक दिन की बात नहीं है इधर 10 से 15 दिनों तक कटहल की बिक्री जोरों पर रहेगी. क्योंकि यहां पर इस्तेमाल कम ही होता है ज्यादातर बाहर चला जाता है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-scrap-mafia-cutting-the-number-12-and-six-crushers-of-the-cells-bird-mine/">किरीबुरू

: सेल की चिड़िया खदान के 12 व छह नम्बर क्रशर को काट रहे हैं स्क्रैप माफिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही