Chaibasa (Sukesh Kumar) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मनोहरपुर बाजार परिसर में शुक्रवार को विश्राम कुजूर की अध्यक्षता में जनहित संघर्ष मोर्चा मनोहरपुर आनंदपुर की एक अहम बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व की तरह मनोहरपुर समेत पोसैता व अन्य स्टेशनों में ट्रेनों का सामान्य ठहराव किया जाए. साथ ही स्टेशन परिसर में बन रहे नए रेलवे फुट ओवर ब्रिज का लिंक पुराने ब्रिज के तर्ज पर लाइन पार तक करने व रेलवे क्रॉसिंग में फ्लाईओवर-अंडरपास निर्माण करने आदि मांगो पर चर्चा की गई. इसके लिए रेल प्रशासन के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रखने व जरूरत के अनुसार आंदोलन हेतु संयोजक मंडली का निमार्ण करने पर सहमति बनी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-attempted-theft-by-breaking-the-lock-of-maa-durga-vanadevi-temple-complaint-to-police/">नोवामुंडी
: मां दुर्गा वनदेवी मंदिर का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास, पुलिस से शिकायत
: मानदेय बढ़ने पर सेविका व सहायिकाओं ने मनाया जश्न
: मां दुर्गा वनदेवी मंदिर का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास, पुलिस से शिकायत
रेल मंत्रालय, सांसद व विधायक को मांगों से कराया जाएगा अवगत
जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जनहित संघर्ष मोर्चा मनोहरपुर आनंदपुर के मानकी, मुंडा ,जिला परिषद, प्रमुख, मुखिया, वार्ड मेंबर, प्रबुद्ध नागरिक संयोजक मंडली के सदस्य होंगे, और कोषाध्यक्ष सुशांत नायक होंगे. वृहद पैमाने पर मनोहरपुर के 15 पंचायत और आनंदपुर के 7 पंचायतों के गांव के मानकी, मुंडा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान 25 सितम्बर तक चलाया जाएगा. जिसकी समीक्षा बैठक 28 सितम्बर को होगी. इसके बाद आगामी 30 सितम्बर को एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें मानकी मुंडा एवं सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि चक्रधरपुर रेल प्रबंधक के माध्यम से गार्डन रीच कोलकाता एवं रेल मंत्रालय नई दिल्ली, संसद, विधायक, आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी को पत्र भेज कर मांगों से अवगत कराएंगे. वहीं मांगे पूर्ण नहीं होने पर जरूरत के अनुसार आंदोलन करने का निर्णय भी लिया गया. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-servants-and-assistants-celebrated-the-increase-in-honorarium/">जगन्नाथपुर: मानदेय बढ़ने पर सेविका व सहायिकाओं ने मनाया जश्न
Leave a Comment