Search

 
 
 

चाईबासा : झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मंत्री जोबा माझी को किया सम्मानित

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मंत्री जोबा माझी से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं के पक्ष में लिए गये निर्णय को लेकर उनका आभार जताया गया और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष निताई चंद्र चौधरी तथा आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिता बिरूवा नकर रहे थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-administration-woke-up-after-the-death-of-dc-seraikelas-bodyguard/">आदित्यपुर

: डीसी सरायकेला के बॉडीगार्ड की मौत के बाद जागा पुलिस प्रशासन
मौके पर मंत्री जोबा माझी ने मिलने गये प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनका बकाया मानदेय का पैसा पूजा से पहले जारी कर दिया जायेगा. देरी होने के कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि इस मद में केंद्र सरकार के द्वारा दी जाने वाली राशि अब तक नहीं दी गई है जिस कारण सभी के मानदेय भुगतान में देरी हो रही है. इस प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष पंचमी तियु, कांता गुडिया करिशमा सिंकू, कौशल्या सांडिल्य सहित अनेक पदाधिकारी शामिल थी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही