Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि ने नैक की तैयारी के लिए सभी विभाग को दिए 25–25 हजार रुपये

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय ने नैक की तैयारी को लेकर दोबारा सभी विभाग के एचओडी के पास 25–25 हजार रुपये की स्वीकृति राशि प्रदान कर दी है. यह राशि विभाग के एचओडी तैयारी पर खर्च कर सकेंगे. इसमें फर्नीचर से लेकर अन्य छोटी-छोटी जरूरत के सामान की खरीदारी कर सकते हैं. इससे पहले सभी विभाग को विश्वविद्यालय लाखों रुपया आवंटन कर चुका है. आगामी 23 जनवरी को नैक की टीम कोल्हान विश्वविद्यालय पहुंच रही है. टीम 25 जनवरी तक निरीक्षण करेगी. इसमें बेहतर ग्रेडिंग पर मंथन किया जाएगा. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है चारों तरफ रंग रोगन का कार्य पूरा हो चुका है. कुछ विभाग को नए बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है. एमएड विभाग को भी नए बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय में 5 साल बाद दोबारा ने नैक निरीक्षण हो रहा है. इससे पहले विश्वविद्यालय को सी ग्रेड प्राप्त हुए थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-crpf-jawan-went-missing-to-meet-girlfriend-no-clue-even-after-15-days-fear-of-being-in-maoists-possession/">चाईबासा

: प्रेमिका से मिलने गया CRPF जवान लापता, 15 दिनों के बाद भी कोई सुराग नहीं, माओवादियों के कब्जे में होने की आशंका

नई बिल्डिंग में एमएड विभाग हुआ शिफ्ट, पीजी विभाग में कौशल विकास का शुभारंभ

कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. पीके, पाणी ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन के सामने नवनिर्मित भवन पर एमएड विभाग को शिफ्ट कर दिया गया है. जबकि पीजी विभाग में चल रहे एमएड विभाग को पूरी तरह से हटा दिया गया. अब उस स्थल पर कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया. इसमें छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सिलाई कढ़ाई के अलावा कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है. एक संस्थान के साथ विश्वविद्यालय ने एमओयू किया है. उसी के आधार पर छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह प्रशिक्षण पूरी तरह से नि:शुल्क रखा गया है. प्रशिक्षण सिर्फ कोल्हान विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही ले सकते हैं. कोल्हान विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्राओं के लिए सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देने के लिए पीजी विभाग के बी ब्लॉग में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया है. प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-neelachal-company-had-to-pay-a-fine-of-23-lakhs-for-spreading-pollution/">आदित्यपुर

: प्रदूषण फैलाने के एवज में नीलाचल कंपनी को 23 लाख भरना पड़ा जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही