Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के बीएड सेमेस्टर-वन की परीक्षा एक अगस्त से शुरू

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से एक अगस्त से बीएड सेमेस्टर-वन की परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसको लेकर परीक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम भी जारी कर दी गई है. वहीं, महिला कॉलेज, चाईबासा बीएड के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र जीसी कॉमर्स कॉलेज बनाया गया है. साथ ही कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज के प्रभारी को निर्देश दिया गया है, कि कोविड-19 गाइडलाइन के तहत परीक्षा कराई जाए. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-ban-on-single-use-plastic-caught-peoples-bags/">सरायकेला

: सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध ने लोगों के हाथों में पकड़ाए थैले

सेकंड पाली में आयोजित होगी परीक्षा 

इसके अलावा परीक्षा में किसी तरह की कदाचार न हो इस पर पूरी सख्ती बरती जाए. परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजय कुमार चौधरी ने कहा कि परीक्षा सेकंड पाली में आयोजित होगी. 12:30 बजे विद्यार्थियों का रिपोर्टिंग टाइम निर्धारित किया गया है. जबकि 1 बजे से लेकर 4 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी. विद्यार्थी मास्क लगाकर परीक्षा केंद्र में पहुंचे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-biometric-system-closed-in-kolhan-university-pg-teachers-leaving-department-before-time/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में बायोमेट्रिक सिस्टम बंद, पीजी के शिक्षक समय से पहले ही छोड़ रहे विभाग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही