Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: बाबूलाल मरांडी से मिला मानकी मुंडा संघ, सम्‍मान राशि बढ़वाने की मांग

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम मानकी मुंडा संघ के पूर्व अध्‍यक्ष अंतु हेम्ब्रम की अगुवाई में संघ का प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को यहां झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी से स्थानीय परिसदन में मुलाकात की. इस मौके पर संघ के सदस्यों उनके समक्ष समस्याओं को रखा. प्रतिनिधिमंडल कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें मिलनेवाली सम्मान राशि को बढ़ाया था पर उससे जन समस्याओं को निपटाने में ग्रामीण मानकी मुंडाओं को आर्थिक क्षति हो रही है. अतः उसे बढ़वाने की व्‍यवस्‍था की जाए. इसे भी पढ़ें: पंचायत">https://lagatar.in/on-the-first-day-in-chakradharpur-pamphlets-were-not-sold-due-to-chaos/">पंचायत

चुनाव: चक्रधरपुर में पहले दिन अव्यवस्था के कारण नहीं बिके पर्चे

बाबूलाल ने समस्‍याओं के निपटारे का आश्‍वासन दिया

मानकी मुंडा संघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कोल्हान में मानकी मुंडा व्यवस्था अनेकों वर्षों से चली आ रही है, जिसपर ग्रामीणों को पूरा विश्वास है. बाबूलाल मरांडी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सम्मान राशि को बढ़वाने और अन्य समस्याओं का निपटारा जल्‍द करवाने का प्रयास करेंगे. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्य्क्ष बिपिन पूर्ती, ज्योति भ्रमर तुबिद, बड़कुंवर गागराई, नंद जी प्रसाद, प्रताप कटिया और जिला मीडिया प्रभारी हेमन्त कुमार केशरी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु:">https://lagatar.in/kiriburu-shiva-discussion-on-hanuman-birth-anniversary-bhandara-after-bhajan-kirtan/">किरीबुरु:

हनुमान जन्‍मोत्‍सव पर हुई शिव चर्चा, भजन-कीर्तन के बाद लगा भंडारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही