Search

 
 
 

चाईबासा : मानकी मुंडा संघ ने 1932 के खतियान का किया समर्थन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट ने सरकार द्वारा स्थानीय नीति के लिए 1932 के खतियान को अाधार बनाये जाने का स्वागत किया है. मंगलवार को मंगलाहाट स्थित मानकी मुंडा भवन के सभागार में मानकी मुंडा संघ की एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता मानकी गणेश पाट पिंगुवा ने की. बैठक में उपस्थित अन्य पदधारियों ने बताया कि 1932 से पूर्व सर्वे में कोल्हान में 1913-14 में फाइलन सेटलमेंट हुआ जिसके सारे दस्तावेज अभी भी जिला अभिलेखागार में सुरक्षित हैं जिसमें सभी परिवारों के खतियान एवं कुर्सी नामा भी सुरक्षित हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-work-of-the-circle-office-came-to-a-standstill-due-to-the-strike-of-revenue-sub-inspectors/">जमशेदपुर

: राजस्व उप-निरीक्षकों की हड़ताल से अंचल कार्यालय का काम काज हुआ ठप्प

मानकी मुंडा संघ ने सरकार के प्रति आभार प्रकट किया

पूर्व अध्यक्ष अंतु हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा 1932 या उससे पूर्व के खतियान को आधार बना कर स्थानीय नीति को परिभाषित करने के लिए जो घोषणा की गई है उसका कोल्हान पोड़ाहाट केन्द्रीय कमेटी स्वागत करती है. इस घोषणा के लिए मानकी मुंडा संघ ने सरकार के प्रति अभार व्यक्त किया. अंतु हेम्ब्रम ने बताया कि 1913-14 में किये गये सेटलमेंट के आधार पर रिवीजनल सर्वे 1963-64 में किया गया. इसे भी पढ़ें : राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-football-competition-organized-in-bijadih-on-the-birth-anniversary-of-lako-bodra/">राजनगर

: लाको बोदरा की जयंती पर बीजाडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

फाइनल सेटलमेंट को ही स्थानीय नीति में आधार मानने से मूलवासियों को मिलेगा लाभ

1964 में किये गए सर्वे में बहुत सारी त्रुटियां रह गई थी जिसके कारण आज भी अनेक मामले उपायुक्त के अदालत में लंबित हैं. बैठक में निर्णय लिया गया कि फाइनल सेटलमेंट को ही स्थानीय नीति में आधार मानने से इस क्षेत्र के गरीब आदिवासी एवं मूलवासियों को स्थानीय नीति का लाभ मिल सकेगा. इस बैठक में दुम्बीसाई पीड़ के मानकी दलपत देवगम, काली चरण बिरूवा, रामेश्वर सिंह कुंन्टिया, अभिराम सिंह कुन्टिया सहित बड़ी संख्या में मानकी मुंडा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही