Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मुखिया फंड से पंचायत के कई खराब जलमीनार को कराया गया ठीक

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोन्टो प्रखंड के पुरनापानी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय पुरनापानी के जल मीनार को ठीक करा दिया गया है. इससे विद्यालय के बच्चों के सामने पेयजल की समस्या अब नहीं होगी. मध्य विद्यालय गिरिया सुरू पुरनापानी का जल मीनार पिछले चार माह से खराब था. विद्यालय के प्रधान शिक्षक ने मुखिया प्रतिनिधि से मुलाकात कर इसे ठीक करवाने का अनुरोध किया था. उसके बाद जलमीनार को ठीक करवाया गया. इसके अलावा पंचायत के पुरनापानी गांव के प्लस 2 उच्च विद्यालय पुरनापानी स्थित जल मीनार को भी ठीक कराया गया. पंचायत के छह जलमीनार को मुखिया दशमा बरजो द्वारा मुखिया फंड से ठीक कराया गया. मुखिया दश्मा बरजो ने बताया कि पंचायत में 12 जल मीनार खराब है. उन्हे भी जल्द ही ठीक करवा दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dhibri-which-has-been-lighting-up-houses-for-centuries-has-become-an-object-of-beauty/">चाईबासा

: सदियों से घरों को उजाला करने वाला ढिबरी बना शोभा की वस्तु
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही