Search

 
 
 

चाईबासा : टाटा-गुआ पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए स्टेशन प्रबंधक को सौंपा गया ज्ञापन

 
Chaibasa : टाटा-गुआ पैसेंजर ट्रेन को पुनः चलाने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मनोज लेयांगी की उपस्थिति में चाईबासा स्टेशन प्रबंधक को मांग पत्र सौंपा गया. मांग पत्र में उन्होंने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिला अति पिछड़ा क्षेत्र है और यहां की आम जनमानस की अर्थव्यवस्था भी अच्छी नहीं है. यह जिला जनजातीय बहुल क्षेत्र है और टाटा-गुआ पैसेंजर ट्रेन इस क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन के रूप में थी, जिसे अभी तक बंद रखा गया है. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-relief-from-heat-after-drizzle/">किरीबुरु

: रिमझिम बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

परिचालन शुरू नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

मांग पत्र में 15 दिनों के अंदर परिचालन पुनः कराने का आग्रह किया गया. साथ ही कहा गया कि यदि परिचालन नहीं होता है तो हम चरणबद्ध तरीके से आंदोलन के लिए विवश होंगे. मांग पत्र देने में जिला महामंत्री प्रताप कटियार ,पिंटू प्रसाद, दिलीप साव, नारायण पाडिया, आलोक झा, राहुल कारवां, वापी राय, अजय मेहता उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : “अग्‍न‍िपथ">https://lagatar.in/uproar-in-bihar-over-agna-pith-scheme-protests-and-road-jams-from-place-to-place/">“अग्‍न‍िपथ

योजना” पर बिहार में बवाल, जगह-जगह प्रदर्शन और रोड जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही